मिर्जापुर : वाराणसी में स्थित 34 वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर वाराणसी में आयोजित 72वीं उत्तर प्रदेश पुलिस इंटरजोन फुटबाल प्रतियोगिता-2024 का शुभारम्भ दिनांकः 18. अगस्त .2024 को किया गया था जबकि प्रतियोगिता का समापन दिनांकः23. अगस्त .2024 को हुआ । उक्त फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जोन की पुलिस टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया । 72 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस इंटरजोन फुटबाल प्रतियोगिता-2024 में प्रयागराज जोन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तो वहीं वाराणसी जोन टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ । वाराणसी जोन की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का आज पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा पुलिस कार्यालय पर उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन-ओम प्रकाश सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

