जिला कारागार सोनभद्र के विचाराधीन बंदी कृष्ण मुरारी पुत्र महेंद्र के आश्रितों को पांच लाख रूपये की मुआवजा धनराशि का दिया गया चेक

सोनभद्र : जिला कारागार सोनभद्र के विचाराधीन बंदी कृष्ण मुरारी पुत्र महेंद्र की दिनांक 04-05- 2021 को जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी, सोनभद्र में उपचार के दौरान र्हुइं मृत्यु के प्रकरण में मृतक के आश्रितों को मुआवजा की धनराशि 5,00,000 (पांच लाख ) भुगतान किए जाने के क्रम में आज जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह  द्वारा मृतक बंदी  के निकटतम वारिस नीरज कुमारी पत्नी स्वर्गीय कृष्ण मुरारी व रिया पुत्री स्वर्गीय कृष्ण मुरारी निवासी-ग्राम धारकुंडी, परगना- अघोरी,तहसील-रावटसगंज जनपद सोनभद्र को मुआवजा की धनराशि  ड्राफ्ट चेक के माध्यम से उक्त दोनो वारिसों को  ढाई-ढाई लाख रुपया दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया की नाबालिक बालिका रिया को प्राप्त धनराशि का भुगतान बालिका के बालिक होने के उपरान्त ही किया जाये। मौके पर पर प्रभारी जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे, अपर जिला सूचना अधिकारी, विनय कुमार सिंह, प्रोवेशन अधिकारी इन्द्रवती देवी, मारकुंडी  क्षेत्र लेखपाल अखिलेश कुमार कश्यप, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए