अनपरा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया मा0 न्यायालय

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस द्वारा रमेश गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता निवासी कोहरौल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र द्वारा गोपाल गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता निवासी बी-162 एनसीएल कॉलोनी ककरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गाली गलौज व जान माल की देने व उनके मकान में रखी मोटरसाइकिल व घर के पर्दे व कपड़े में आग लगा देने से मोटरसाइकिल व कपड़े धूँ-धूँ कर जलने लगे। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर धारा 352, 351(2), 326(g) बीएनएस के पंजीकृत अभियोग में सम्बन्धित अभियुक्त रमेश गुप्ता उपरोक्त को रेहटा मोड़ से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़िए