सोनभद्र : बीजपुर थाना में आकर बाबत रोहित पनिका पुत्र राजनरायन पनिका निवासी बीजपुर पुर्नवास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाना तथा शादी के लिए कहने पर गाली गुप्ता देना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0-39/2025 धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोहित पनिका पुत्र राजनरायन पनिका निवासी बीजपुर पुर्नवास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को नकटू तिराहा के पास बैढ़न रोड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

