Sonbhadra news : CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए एक मोबाइल फोन,धारकों में खुशी की लहर

सोनभद्र : अवगत कराना है कि आवेदक जितेन्द्र भारद्वाज पुत्र श्री मैनेजर भारद्वाज निवासी नगर पंचायत पदुमपुर रामराय थाना जखनिया जनपद गाजीपुर का मोबाइल कहीं खो गया था, जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना ओबरा पुलिस को दी गयी तो आवेदक के खोये हुये मोबाइल की डिटेल यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर दर्ज कराया गया।

श्री ओशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया। इसी क्रम में थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुये एक अदद मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। जिसपर आवेदक एवं आमजन द्वारा पुलिस टीम की कोटि-कोटि प्रशंसा की गयी। मोबाइल बरामद करने वाले, प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना ओबरा, उ0नि0 रामसिंह यादव थाना ओबरा,क0आप0 राहुल यादव शामिल थे।

ये भी पढ़िए