(मदन मोहन)नौगढ़ चंदौली : डुमरिया मोड़ के पास साइकिल सवार को पिकअप वाहन ने जोरदार मारी टक्कर।जिससे युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया घटना को देख परिजनों ने प्रशासन को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर तत्काल पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर पहुंचा किंतु गंभीर चोट होने के कारण अस्पताल पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया युवक की पहचान तत्काल नहीं हो पाई थी कुछ समय बाद युवक की पहचान नाचक पुत्र देवधारी निवासी ग्राम मंगरही थाना चकरघट्टा नौगढ़ चंदौली के रूप में हुई परिजनों के उपस्थित होने के बाद प्रशासन ने पंचनामा बनाते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना कारित पिकअप वाहन पुलिस के हिरासत में है।

