शशिचौबे (अहिंसा एक्सप्रेस) डाला/सोनभद्र : स्थानीय बाजार पुलिस चौकी परिसर में स्थित हनुमान मंदिर से आधा दर्जन घंटा व त्रिशूल चोरी होने के मामले में पुलिस ने चोरी के सामान सहित चोर को गिरफ्तार करने में आज सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डाला पुलिस चौकी परिसर गेट के पास हनुमान मंदिर से आधा दर्जन घण्टा व त्रिशुल को बीती रविवार की रात्रि में नकाबपोश चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था मन्दिर मे चोरी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस ने अपनी रणनीति के तहत चोर को आज गिरफ्तार कर लिया घटना के सम्बन्ध मे मन्दिर के पुजारी द्वारा चोरी कि घटना उसी दिन पुलिस को सुचना दिया गया जिसके बाद पुलिस जाच मे जुट गयी थी। जाच के दौरान कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि चुडी गली मे स्थित प्राइमरी विघालय के पास त्रिशुल पडा हुआ है। मन्दिर समिति के तहरीर के बाद पुलिस एक्शन मे आयी और दो दिन के बाद घण्टे के साथ चोर को पकडने मे कामयाबी मिली। घटना के सम्बन्ध मे चोपन थाने मे दर्ज मुकदमे के बाद चोर कि निशानदेही पर आज बुधवार के दिन सुबह चोरी गये छ घण्टे सहित अभियुक्त रोहित उर्फ कल्लु पुत्र राजनरायन निवासी मलीन बस्ती उम्र 26वर्ष के कब्जे से चोरी गये माल कि बरामद किया गया।जिसके सम्बन्ध मे कानुनी कार्यवाही कि जा रही है।पुलिस कि इस सफलता पर लोग सराहना कर रहे है।

