सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद के वाँछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न मामलों में कुल 09 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

