
अनपरा : अनपरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा की तस्करी कर ले जाते हुए करते एक तस्कर को भी हिरासत में लिया है।
लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्वेक्षण व निर्देशन में आज थाना अनपरा पुलिस द्वारा नफर अभियुक्त गोलू सोनी पुत्र राजाराम सोनी निवासी औडी मोड़ टोला कुडिया मोहल्ला थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के पास से एक किग्रा 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 107/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

