अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर

अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुआनाला छठ घाट रेलवे पुलिया के पास से पुलिस ने एक युवक को एक किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

थाना अनपरा के उपनिरीक्षक उदय भान राव गश्त पर थे। रात में कहुआनाला छठ घाट रेलवे पुलिया के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका टोका तो वह तेजी से चलने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से पूूछताछ के दौरान उसने अपना नाम थाना अनपरा के औड़ी मोड़ कुड़िया मोहल्ला निवासी सूरज गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

ये भी पढ़िए