वन भूमि पर अवैध रूप से कूप निर्माण पर हुई कार्रवाई, तो वन कर्मचारियों पर लगाया गया मिथ्या आरोप

(मदन मोहन)चंदौली : नौगढ़ क्षेत्र के जय मोहनी रेंज अंतर्गत अमदहा वन ब्लॉक के सेहुआ बीट में अवैध रूप से वन भूमि पर कूप निर्माण होने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गण मौके पर पहुंचकर निर्माण हो रहे कुआं को जेसीबी द्वारा मिट्टी पाटने का काम शुरू कर दिया गया तभी वहां पर कूपस्वामी दोनों पति-पत्नी मौके पर पहुंचे तथा वन विभाग के टीम के साथ बात विवाद होने लगी। महिला ने वन कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया गया तथा स्वयं अपनी ही झोपड़ी में आग लगाकर वन विभाग को फसाने की साजिश भी चली गई।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन ने बताया कि महिला का आरोप बे बुनियाद है वह विभाग के कर्मचारियों पर झूठा आरोप इसलिए लगा रही है कि उसके द्वारा निर्माण हो रहे कुआं बना रहे। जो नियम विरुद्ध है। इस संबंध में बीट इंचार्ज धर्मवीर के द्वारा थाना नौगढ़ रामप्रताप नागवंती जगदीश मीरा के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दे दिया गया है थाना अध्यक्ष नौगढ़ के द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई करने की आश्वासन मिला

ये भी पढ़िए