सोनभद्र : एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया वाराणसी परिक्षेत्र ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने के बाद उन्हें देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनें की शपथ दिलाई। इस दौरान जोन में साल भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिन्ह व सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। स्वतन्त्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर वातावरण को स्वच्छ/प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु जोनल कार्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया। वही एडीजी जोन वाराणसी द्वारा पुलिस महा निदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिन्ह व सिल्वर मेडल राजीव कुमार राजभर को प्रदान किया।

दिलाई कर्तव्य के पालन की शपथ
ध्वजारोहण के बाद एडीजी पीयूष मोर्डिया ने समस्त पुलिसकर्मियों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं मनोयोग से अपने कर्तव्य पालन शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के लिए यदि शहीद होना पड़े तो यह एक सिपाही के लिए गर्व का विषय होना चाहिए। हमें देश की आन-बान की रक्षा के लिए कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। हमारा देश सर्वोपरि है। उसके लिए हमारे जिस्म का एक-एक कतरा खून न्यौछावर है।

