दुद्धी – लखनऊ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहें अधिवक्ताओं ने एस डी एम कों सौपा ज्ञापन

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ताओं द्वारा दुद्धी व सिविल संयुक्त बार एसोसिएशन के तत्वाधान में एक आम बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता रामलोचन तिवारी एडवोकेट द्वारा किया गया। संचालन दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन पत्र उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल कुमार यादव को सौंपते हुए दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट व रामलोचन तिवारी एडवोकेट द्वारा मांग पत्र के माध्यम से लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर पिटाई किए जाने कों लेकर 3 सूत्रीय मांग पत्र – 1 – प्रदेश के अधिवक्ताओं की तत्काल बैठने की चैंबर की व्यवस्था की जाए। 2- लखनऊ लाठी चार्ज में घायल अधिवक्ताओं को चिकित्सा की उपचार की व्यवस्था की जाए। 3- लाठी चार्ज में घायल अधिवक्ताओं को ₹500000 का मुआवजा दिया जाए। उक्त मांग पत्र दर्जनों अधिवक्ता नंदलाल अग्रहरि, प्रभु सिंह, रामपाल जौहरी विंध्याचल प्रसाद, आनंद कुमार गुप्ता, आदर्श कुमार जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता, अंजनी सिंह अभिनव जायसवाल आदि अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर मांग पत्र सौपा।

ये भी पढ़िए