प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, योजनाओं की दी जानकारी
कृषकों को सम्मानित कर वितरित किए बीज किट, कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने का आह्वान
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों की आय में हो रही वृद्धि
सोनभद्र : सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र के विकास खंड रावर्टसगंज के ग्राम मंहुराही में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने सर्वप्रथम कृषि विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी ने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


