शशिचौबे डाला ( सोनभद्र)डाला बिल्ली ओबरा क्रशर ओर्नस एसोसिएशन के 14वर्ष बाद संगठनात्मक चुनाव में अजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी एच एस खान को 63 मतो से हरा कर अध्यक्ष चुने गए। आपको बता दें कि डाला बिल्ली ओबरा खनन क्षेत्र में क्रशर आर्नस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर लगातार कई वर्षों से संगठन कि मनमानी व क्रशर के उत्थान के लिए प्रयास नही करने के आरोप लगते रहे है।जिसको लेकर क्रेशर व्यवसाईयों में काफी नाराजगी कई वर्षों से देखी जाती रही है। जिसको लेकर चुनाव कराने की मांग उठती रही है अन्ततः इस वर्ष चुनाव की घोषणा हुई तो क्रेशर व्यवसाय में खुशी का माहौल बना हुआ था

नामांकन के बाद 30 सितंबर को हुए चुनाव में विभिन्न पदों पर 309सदस्यो मे 289लोगो ने वोट डाले गये है। जहा एसोसिएशन पर पत्रकार प्रवेश वर्जित का बोर्ड लगाने से एक बार फिर एसोसिएशन के दुर्व्यवहार पर मिडिया से लेकर व्यापारियो ने नाराजगी जतायी गयी।वोटिग के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय कुमार सिंह को 167 वोट जबकि दूसरे नंबर पर है एच एस खान को 104 वोट मिले वही सचिव पद के लिए अभिषेक सिंह को 164 जबकि दिपक केसरी को 136वोट उपसचिव के लिए अंजनी केशरी को 149तो दुसरे स्थान पर अजय दुबे 134वोट,कोषाध्यक्ष के लिए विजयी नवनीत अग्रवाल को146जबकी इनके निकटतम प्रत्याशी को136वोट मिले है।वही उपाध्यक्ष के लिए आलोक सिह,सुलख्खन सिह,व अन्य पदो पर निविरोध पहले हि चुने जा चुके थे।वही अब लम्बे समय बाद क्रशर ओर्नस एसोसिएशन पर नयी टिम से क्षेत्र कि असंतुलित व्यापार ,ओभर लोड परिवहन,व परमीट कि काला बजारी वह रेट निर्धारण ,डस्ट निवारण,क्रशरो कि समस्या आदि पर समाधना मे एसोसिएशन कितना सफल होता है यह तो आने वाला वक्त मे देखा जाएगा परन्तु चुनाव के सफलता पु्वक समपन्न होने पर व्यापारियो मे हर्ष है।वही सुत्रो कि माने तो एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियो व पुर्व पदाधिकारीयो से नाराजगी व्यापारियों साफ नजर आ रही थी वही चुनाव के दिन पत्रकारो के प्रवेश वर्जित ने आग मे घी का कार्य किया। जिससे अजय सिह खेमे को फायदा मिला जिसका परिणाम पुर्व पदाधिकारीयो के खिलाफ मतदान नजर आया।


