(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकर नगर।पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ द्वारा अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के कुशल पर्वेक्षण में, शिवांगी त्रिपाठी थानाध्यक्ष मालीपुर के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण मुखबिर खास की सूचना पर उ0नि0 शिव कुमार मय हमराही कर्म (गण द्वारा स्थान हमजापुर नदी पुल से 200 मीटर पहले बहदग्राम बरौली आशानन्दपुर से एक व्यक्ति जिसका नाम विजेन्द्र कुमार पुत्र स्व० द्वारिका निषाद नि०ग्राम खालिसपुर भटीली (नोखबा) थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 21 वर्ष है, को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विजेन्द्र कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 129/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा० न्यायालय भेजा गया।

