25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र : में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। रायपुर थाना पुलिस ने सुअरसोत बॉर्डर से 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव निवासी अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। 30 वर्षीय अमीरुद्दीन अपने पिता इमामुद्दीन अंसारी का पुत्र है।

रायपुर थाने में आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। मामला संख्या 65/2025 में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

21 अगस्त 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में रायपुर और पन्नूगंज थाने की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में पन्नूगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय, रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामदरश राम समेत दोनों थानों की टीमें शामिल रहीं।

ये भी पढ़िए