युवती के तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
म्योरपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती के साथ शादी के नाम पर शारीरिक शोषण और एक लाख नब्बे हजार की ठगी के आरोप में अनपरा थाना के नूरिया मोहल्ला टैगोर नगर निवासी युवक शकील अहमद पुत्र वसीर अहमद के लिखाफ शारीरिक शोषण,और फर्जीवाड़ा का केस दर्ज किया गया है।युवती ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा इस दौरान गर्भपात भी कराया इसके बाद बोला कि मेरी नौकरी लगने वाली है उसके लिए 1.90 लाख चाहिए नौकरी लगते ही शादी कर हम लोग घर बसाएंगे।युवती ने पैसा दिया फिर भी युवक झूठ बोलता रहा और दूसरी बार वह चार माह की गर्भवती हो गई तो युवक गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा ।तो युवती को उसके नियत पर शक हुआ।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं का इस मामले लड़कियों को सावधान रहने की जरूरत है और शादी से पहले शारीरिक शोषण से हर हाल में बचना चाहिए।

