अनपरा पुलिस ने 21 वर्षीय इरफान को दबोचा, न्यायालय भेजा

अनपरा, सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 108 बीएनएस से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेविस टॉक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इरफान पुत्र गुड्डू (करीब 21 वर्ष) निवासी जसोहर नई बस्ती, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मु0अ0सं0-178/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित था।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयशंकर राय, चौकी प्रभारी रेनूसागर, कांस्टेबल नृपत, कांस्टेबल संजय पाल तथा कांस्टेबल विजय प्रकाश यादव शामिल रहे। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

ये भी पढ़िए