फरार आरोपी को खोज निकाली सोनभद्र पुलिस, उड़ीसा से जड्डू पात्रा गिरफ्तार

सोनभद्र। जिले में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बभनी और म्योरपुर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग अभियोगों में वांछित 26 वर्षीय गैर-प्रान्तीय अभियुक्त जड्डू पात्रा उर्फ दुखित मलिक को उड़ीसा के गुच्छापाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त भीमा मलिक का पुत्र जड्डू पात्रा उर्फ दुखित मलिक, निवासी सुगांपांगा, थाना टीकावली, जनपद कंधमाल, उड़ीसा है। आरोपी थाना म्योरपुर के मु0अ0सं0 77/2025 में धारा 319(2), 318(4) बीएनएस एवं 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा थाना बभनी के मु0अ0सं0 105/2025 में धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार कार्रवाई करते हुए उड़ीसा तक पहुंच बनाई और गुच्छापाड़ा थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय कुमार साहनी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज (थाना म्योरपुर), उपनिरीक्षक तौफिक खान (थाना बभनी), कांस्टेबल सुनील कुमार (थाना बभनी) तथा कांस्टेबल सनोज कुमार (थाना म्योरपुर) शामिल रहे।

ये भी पढ़िए