शांति भंग में पांच लोगों को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तारी

सोनभद्र ,: अनपरा थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त करमचंद धरीकार पुत्र मनी धरीकार निवासी डीबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 39 वर्ष, राहुल धरिकार पुत्र मनी धरीकार, तुलसीराम पुत्र राम अधीन, जगदीश पटेल पुत्र शिवराज, राजेंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय दशरथ उम्र 48 वर्ष निवासी खजुरा थाना अनपरा के निवासी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा, हे0का0 रामाश्रय यादव, हे0का0 राजेंद्र सोनकर, हे0का0 राम निवास यादव, हे0का0 गुड्डू बिंद शामिल रहे।

ये भी पढ़िए