अनपरा पुलिस के हत्थे चढ़ा एक किलो 250 सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर, अनपरा में ऊंचे दाम में करता था बिक्री

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के ककरी कब्रिस्तान मोड़ पर पुलिस ने एक युवक को एक किलो 250 सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

रेनुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह गश्त पर थे। ककरी कब्रिस्तान मोड़ पर एक युवक को संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका टोका तो वह तेजी से चलने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 250 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से पूूछताछ के दौरान उसने अपना नाम थाना अनपरा के निवासी लाल बाबू गुप्ता उर्फ कुबरा पुत्र राजेन्द्र गुप्ता बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया

ये भी पढ़िए