सोनभद्र : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में मुस्तैद थी। इसी क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 106/2026, धारा 137(2), 64(2)M, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र जय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी संदीप सिंह मूल रूप से ग्राम चौरा, थाना माडा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में रेनूसागर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (उ0नि0) फूलचन्द्र निषाद और कांस्टेबल सौरभ वर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे। अनपरा पुलिस की कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त मध्य प्रदेश से गिरफ्तारसोनभद्र: गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी संदीप सिंह को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

