अनपरा पुलिस ने रंजन कुमार के पचास हजार रुपये लौटाए. अंदर से खुशी-खुशी निकला बाहर, पुलिस को करने लगा थैंक्यू

अनपरा में साइबर ठगी के शिकार शख्स के लिए पुलिस भगवान बनकर आई

अनपरा पुलिस ने सूझबूझ से पचास हजार रुपये साइबर अपराधियों के चंगुल से वापस करा लिए

अनपरा : आपने कभी सुना है कि किसी की ठगी गई राशि वापस आ गई हो? जी हां, अनपरा में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने सक्रियता और सूझबूझ दिखाते हुए पीड़ित के खाते में पचास हजार रुपये की रकम वापस कराई है. यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाना अनपरा की टीम द्वारा की गई. अब ठगी का शिकार हुआ शख्स पुलिस की तारीफ करते नहीं थक रहा।

अनपरा रंजन कुमार पुत्र श्री जिम्मेदार मेहता निवासी  अनपरा गेट नंबर -2 थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ पचास हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी. साइबर अपराधियों ने धोखे से उनके खाते से यह बड़ी रकम निकाल ली थी. घटना की शिकायत मिलने पर अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, हे0का0 आनन्द मोहन बिन्द, कास्टेबल शैलजा सिंह ने तुरंत जांच शुरू की. साथ ही संबंधित बैंकों से संपर्क किया.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रंजन कुमार के खाते से निकाले गए पैसे की जानकारी जुटाई. साथ ही ठगों द्वारा जिन खातों में पैसे भेजे गए थे, उन पर नजर रखी. प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क कर पचास हजार रुपये की रकम को होल्ड करवा दिया, जिससे पैसे को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सका।

ये भी पढ़िए