अनपरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने ठंड से ठिठुर रहे गरीबों को कंबल बांटा

सोनभद्र : अनपरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने भीषण ठंड के मद्देनजर थाना परिसर में बुजुर्ग असहाय महिलाओं और पुरषो को कंबल वितरित किए। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं।

रविवार को थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने गरीब असहाय परिवारों को कंबल वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत पहुंचाना था।थानाध्यक्ष द्वारा किए गए इस कंबल वितरण कार्य की नगर क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इंसान एक-दूसरे के सहारे जीवन व्यतीत करता है और यह ठंड में राहत दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है।

ये भी पढ़िए