संगठन विस्तार और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निभाएंगे अहम भूमिका
रीवा/सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आशीष कुमार सिंह को मध्य प्रदेश के रीवा संभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन की ओर से 13 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के माध्यम से उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, आशीष कुमार सिंह की कार्यक्षेत्र में रीवा संभाग के अंतर्गत आने वाले रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिले शामिल होंगे। संगठन ने उनकी कार्यशैली, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त सह-प्रभारी को संभाग प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन का विस्तार करने, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नई इकाइयों का गठन करने तथा मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी पहल करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संगठन की गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा भी की गई है।
BJMTUC राष्ट्रीय समिति ने विश्वास जताया है कि आशीष कुमार सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आशीष कुमार सिंह को रीवा संभाग का सह-प्रभारी बनाए जाने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

