सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद सोनभद्र के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मंदिर, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जन चौपाल का आयोजन किया गया।
इस जन चौपाल के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनों, महिला अधिकारों, छेड़खानी, घरेलू हिंसा एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। महिला हेल्पलाइन – 1090, महिला शक्ति हेल्पलाइन- 181, आपातकालीन सेवा- 112, बाल संरक्षण- 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन- 102/108 “स्वास्थ्य संबंधित आपातकालीन सेवा” साइबर क्राइम रिपोर्टिंग- www.cybercrime.gov.in कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना, आत्मविश्वास को सशक्त करना एवं उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक स्थिति में तत्काल व सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।
पुलिस विभाग द्वारा आमजन से यह अपील भी की गई कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

