अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सोनभद्र (अनपरा)। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित अपराध और चोरी की वारदातों में लिप्त गैंग के दो सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय की देखरेख में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

ये हुई गिरफ्तारी

थाना अनपरा पुलिस ने सोमवार, 25 मई 2026 को गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0-128/2026) के तहत वांछित दो अभियुक्तों राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर और रमजान अली उर्फ रमजान खान को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी थाना अनपरा क्षेत्र के कहुवानाला के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के विरुद्ध वर्ष 2025 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में चोरी और अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर इसके विरुद्ध अनपरा थाने में 3 मुकदमे दर्ज हैं और रमजान अली उर्फ रमजान खान इसके विरुद्ध अनपरा थाने में 2 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अनपरा थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, हेड कांस्टेबल रामु राजभर, संजय कुमार राम तथा कांस्टेबल शशिभूषण और अजीत यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए