जल्द होगा जौनपुर में कांग्रेस पार्टी का बड़ा अधिवेशन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग व NSUI के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद ने की दिल्ली में मुलाकात

क‌ई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे सम्मिलित

जौनपुर:- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी अत्यंत गम्भीर है 2027 विधानसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश में जौनपुर को सेंटर बनाने की तैयारी 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को सेंटर बनाया था नोटबंदी के खिलाफ देश भर में सबसे पहली और बड़ी व एतिहासिक रैली राहुल गांधी ने जौनपुर में की थी देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा भी लेकर जौनपुर आए थे कांग्रेस के युवराज,उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यवीर सिंह ने मीडिया को जारी प्रेस में कहा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है बीजेपी के खिलाफ ज़मीन पर भयंकर माहौल है,आने वाला चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है ये चुनाव युपी से अराजकता,बुलडोजर तंत्र,और फर्जी एनकाउंटर के नाम पर बेगुनाहों की हत्या,को रोकने के लिए भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना ज़रूरी है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल देर शाम कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद जी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की है हरियाणा व जम्मू कश्मीर इत्यादि राज्यों के चुनाव के समापन के बाद ही एक अधिवेशन आयोजित होगा जिसमें क‌ई राज्यों के मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठतम नेता सम्मिलित होंगे।

ये भी पढ़िए