बीजपुर पुलिस ने एक किलो 200 ग्रा0 गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे  अभियान के  क्रम में थाना बीजपुर  पुलिस द्वारा नकटू पेट्रोल पम्प के आगे पुलिया के पास से टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी रामदिहल प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति निवासी ग्राम नेमना थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 1.200 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0- 67/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

ये भी पढ़िए