स्वच्छता अभियान चलाकर मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण पर स्वच्छता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया संदेश

तालाब खेल मैदान आदि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)सोनभद्र। दुद्धी सोनभद्र मण्डल भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र में अभूतपूर्व मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर शनिवार को दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब पर ‘स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालाब में तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. हम सभी को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए तथा अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना चाहिए वही मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह और स्वच्छता अभियान के संयोजक मनीष जायसवाल ने बतलाया कि यह कार्यक्रम संगठन के निर्देश पर प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में 12 साल बेमिसाल पखवाड़े के अंतर्गत किया गया । जो कि पिछले 5 जून से 21 जून तक प्रत्येक दिन सेवा कार्य के माध्यम से हम भाजपा कार्यकर्ता बन्धु कार्यक्रम कर रहें है ।आज इसी क्रम में तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है आज स्वच्छता अभियान के तहत तालाब को साफ करते वक्त कई तरह के कचरे के साथ इन मे कुछ शराब/बीयर की बोतलें भी मिली प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आग्रह है तालाब के पास में इस तरह के कार्य कर रहे लोगों पर सख्त निगरानी करते हुए इन पर कारवाई की जाएं ताकि इस तरह के उन्मादी लोग दोबारा ऐसी हरकत न करें।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा जिलामंत्री मनोज सिंह बबलू मण्डल उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि बुल्लू नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड अंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवँशी, मण्डल महामंत्री अंशुमान रॉय ,युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी , बूथ अध्यक्ष विकास मद्धेशिया विकास सोनी धीरज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

ये भी पढ़िए