ब्लाक प्रमुख ने सीसी रोड के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

(अजीत कुमार)

मो० नं० 9451050113

म्योरपुर-सोनभद्र। ब्लाक के बबनडीहा ग्राम पंचायत में रविवार को सीसी रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने पूजा पाठ के बाद फावड़ा चलाकर किया।करीब दस लाख रूपए की लागत से बबनडीहा से डीह बाबा स्थल तक सीसी रोड का निर्माण होगा।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि विकासखंड म्योरपुर के क्षेत्र का समुचित विकास कर जनपद का मॉडल

ब्लॉक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव में सरकार की मंशानुरूप प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।कहा की गांव के विकास में रोड की अहम भूमिका होती है।रोड का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा हो जाएगी।इस दौरान ग्राम प्रधान संत कुमार गुप्ता,समाजसेवी सुधीर कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजीत,रामशरण,शिवव्रत, रामनारायण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए