सोनभद्र : रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र पडरी खुर्द गांव में भूसा हटाने को लेकर दो सगे भाईयों में भूसा हटाने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना 24 अगस्त 2025 की है। रॉबर्ट्सगंज वीरवल गांव निवासी पन्ना बियार ने पुलिस को बताया कि उनके पति चुन्नू बियार (45) को भूसा हटाने के विवाद में उनके जेठ मुन्ना बियार (48) और उनके बेटों अजय (20) और बब्लू (30) ने लाठी-डंडों से पीट दिया। घायल चुन्नू को जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 25 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

