सोनभद्र : जिला सेवायोजन अधिकारी, सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जिला सेवा योजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 08 अक्टूबर,.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से जय माॅ भगवती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुसौली, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमे निजी क्षेत्र की लगभग 13 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा0 लि0 (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि0, रेनूकुट, सोनभद्र वांछित योग्यता- आई0टी0आई0-फीटर, वेल्डर एवं इंस्ट्रुमेन्ट), नुमैक्सस्कील एण्ड मैनेजमेन्ट प्रा0 लि0, लैट्रीकस्टाफींग, नोएडा, एडेको इण्डिया प्रा0 लि0(एम0आर0एफ0टायर्स एवं फ्लीफ कार्ट), एस0आई0आई0सी0 (एन0एस0डी0सी0), वाराणसी, एल0आई0सी0, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि0, वाराणसी, शिव शक्ति एग्रीटेक लि0, वाराणसी, डीजर्व कॅरियर केयर प्रा0 लि0, प्रयागराज, बजाज आॅटो, पूणे, डीलोन कन्सलटेन्ट प्रा0 लि0, प्रयागराज टीमप्लस एच आर आॅटोमोटिव इलेक्ट्रानिक्स इलेक्ट्रीक एवं क्वैस कार्पोरेशन, नोएडा इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियो ंका साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जय माॅ भगवती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुसौली, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर मे लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।