बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
रेणुकूट बीजपुर मार्ग के नधिरा जंगल में हुआ हादसा
बभनी। रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास कार और टेंपो की टक्कर में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से बभनी और म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।हादसे मे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टेंपो धरती डांड से किरविल विजयदशमी के मेले में जा रहा था। इसी दौरान नधिरा मोड़ के समीप सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।कार वाराणसी से छत्तीसगढ़ उड़ीसा की तरफ जा रही थी।
बभनी और म्योरपुर पुलिस की मदद से घायलों को अलग अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती के लिए भेजा गया।बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टेम्पु में सवार अंजली पत्नी राजेश खरवार – 35 वर्ष, निवासी नधिरा टोला,सुनील गुप्ता पुत्र भोला नाथ – 25 वर्ष, निवासी धरती डांड़,राजकुमारी पत्नी उदय खरवार – 23 वर्ष, निवासी नधिरा पूर्वी टोला सहित एक दर्जन लोग शामिल हैं।वहीं म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 12 वर्षीय अंकुश पुत्र रामकुमार निवासी नधिरा की मौत हो गई।वहीं 10 वर्षीय लवकुश ,2 वर्षीय छोटी ,28 वर्षीय मंजू ,डेड वर्षीय शिवांश ,60 वर्षीय फूलमती ,28 वर्षीय पूजा ,7 वर्षीय पूर्णिमा , 5 वर्षीयआकृति ,5 वर्षीय अयांश ,7 वर्षीय उषा ,37 वर्षीय हीनकुंवर ,45 वर्षीय पानमति गम्भीर रुप से घायल हो गए।हादसे के बाद कोहराम मच गया। घायलों को बभनी और कुछ को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लाए गए तीन मरीजों मे से राजकुमारी व अकुश को म्योरपुर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुनील गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

