सिद्धिदात्री माता के नैनाभिराम दर्शन में महामंडलेश्वर ने मां को चुनरी भेंट की।

मुख्य पुजारी ने अंगवस्त्रम तिलक से किया सम्मानित आयोजक मंडल ने पुस्तम भेंट किया

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित शक्तिपीठ मां काली मंदिर पर नवरात्र के माता के नौ रूपों के दर्शन पूजन को महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा मां किरननंद गिरी पहुंची मंदिर पहुंची जहां नयनाभिराम मां गौरी व सिद्धिदात्री माता को चुनरी भेंटकर आराधना किया। मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा महामंडलेश्वर का अंग वस्त्रम एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। मां काली सेवा समिति दुद्धी अध्यक्ष प्रखर जायसवाल एवं रमेश जायसवाल, प्रदीप शर्मा, विवेक अग्रहरि आदि द्वारा माता के आरती संदर्भित धार्मिक पुस्तक महामंडलेश्वर एवं सहयोगियों को भेंट किया। आयोजक मंडल को सुंदर सराहनीय संयोजन के लिए शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़िए