(ऋषभ सिंह)सोनभद्र। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सामाजिक समरसता और जनसेवा के भाव के साथ मनाया। भीषण गर्मी के बीच संस्थान के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, श्रमिकों और आम लोगों को आइसक्रीम वितरित कर उनका मुंह मीठा कराया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के अध्यक्ष एवं जनसेवक विजय शंकर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज उठाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। उनके सेवा और जनकल्याण के विचारों से प्रेरित होकर संस्थान ने भीषण गर्मी में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में छोटू चौधरी, अमरनाथ, रणजीत कुमार, अंतु कुमार, वीरेंद्र शर्मा, राजेंद्र भारती सहित संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, जनसेवा और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

