चकरघट्टा पुलिस ने तीन शातिर पेशेवर गौ तस्करों को किया गिरफ्तार,  5 राशि गौवंश बरामद

(मदन मोहन)चंदौली : थानाध्यक्ष चकरघट्टा अवधेश नारायन मय हमराह द्वारा  मुखबीर की सूचना के आधार पर दानूगढा, थाना चकरघट्टा के पास से पांच राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए गोतस्करी करने वाले गिरोह के तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पशु तस्करों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि आस पास के गांवो से चोरी करके व छुट्टे पशुओ को एकत्रित कर जंगल के रास्ते परसिया,दानूगढा जमसोत जंगल के रास्ते होते हुये झरिया थाना चैनपुर जिला भभुआ कैमूर बिहार होते पश्चिम बंगाल ले जाकर ऊंचे दामो मे बेचकर अच्छा मुनाफा कमाते है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व धारा 305,317(2) BNS थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली का अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़िए