सड़क दुर्घटना मे 19 वर्षीय युवक की मौत से परिजनों मे कोहराम

सोनभद्र : करमा थानांतर्गत केकराही ग्राम निवासी अरुण कुमार मिश्र के 19 वर्षीय इकलौते बेटे शिवेश दत्त मिश्र की बीती रात राजगढ़ चुनार मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत से गांव में शोक पसरा हुआ है। ज्ञात हो जब शिवेश दत्त मिश्र अपने बुआ के लड़के अनुज कुमार पाठक के साथ मंगलवार देर शाम वाराणसी बाइक से जा रहा था ,चुनार राजगढ़ मार्ग पर अचानक किसी बड़े वाहन के टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई तथा बाइक में आग लग गई जिसमें शिवेश दत्त मिश्र व उसके फूफेरे भाई अनुज कुमार पाठक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। यह समाचार जब करमा क्षेत्र के केकराही ग्राम पहुंचा तो कोहराम मच गया। शिवेश दत्त मिश्र पॉलिटेक्निक व अनुज कुमार पाठक एमबीए का छात्र था। शिवेश मा बाप का इकलौता पुत्र था और काफी होनहार था। उसके निधन के समाचार पर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार को दोनो का अंतिम संस्कार मिर्जापुर में किया गया ।

ये भी पढ़िए