मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुदेशकों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले- प्रदेश को ईमानदारी से आगे बढ़ाएं

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न व्यवसाय के लिए नव चयनित 1510 अनुदेशकों को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में व्यावसायिक  शिक्षा , कौशल विकास और उद्धमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ  में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका लाइव प्रसारण एवं जनपद स्तरीय कार्यक्रम जनपद सोनभद्र के नोडल संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी सोनभद्र में  मुख्य अतिथि माननीय संजीव सिंह गोंड समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , विशिष्ट अतिथि श्री मान सिंह गौड ब्लाक प्रमुख मेयरपुर, श्री दीपक साह ,मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जनपद में तैनात 13 अनुदेशकों को माननीय गणमान्यों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। कार्यक्रम में नवनियुक्त अनुदेशक श्री शिव कुमार कनौजिया, श्रीमती पूजा मैर्या,श्री अमरेन्द्र कुमार,श्री अरविन्द कुमार,श्री ज्ञान सिंह,श्री संजय कुमार,श्री यशवेन्द्र कुमार,श्री राजेश कुमार,श्रीमती सुजाता सिंह,श्री दिनेश चौधरी,श्री अमित कुमार,श्री अरविन्द कुमार मौर्य, श्रीमती गरिमा को नियुक्त पत्र वितरित किए गए।

ये भी पढ़िए