चोपन पुलिस ने लग्जरी कार से 77 किलोग्राम अवैघ गांजा बरामद किया तीन तस्कर भी गिरफ्तार

(रँगेश सिंह)सोनभद्र : जिले में लगातार नशे के खिलाफ़ पुलिस का आभियान जारी है। एसओजी , सर्विलांस व चोपन पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उड़ीसा नंबर की लग्जरी Kia Cairenes कार से लगभग 77 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया जबकि 03 गांजा तस्करो को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुआ है। इस अवैघ गांजे की कीमत कार समेत 28 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 05 मोबाइल और 65,500 रुपये नगद बरामद किया गया है। मामले का खुलासा एएसपी कालू सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सोनभद्र पुलिस नशे के खिलाफ़ लगातार अभियान चला रही है । इसी कड़ी में चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर राज्य मार्ग पर परासपानी चोरपनिया जंगल के मोड़ के पास मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ की एक KIA Carnes कार ( OD15 Y – 6762 ) में बोरे में छिपाकर तस्करों द्वारा गांजा ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर चोपन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जब कार को रोककर तलाशी ली तो चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में 02 बोरे में छिपाकर लगभग 77 किलोग्राम अवैघ गांजा बरामद किया गया। तस्करों के कब्जे से 65500 रुपए नगद और 5 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। वहीं आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि इस बरामद गांजा का आर्डर 03 व्यक्तियों दिया गया था जिसकी डिलेवरी देने हम लोग उड़ीसा से मिर्जापुर ले जा रहे थे। पुलिस ने 03 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़िए