चोपन पुलिस ने 8 लोगों पर की निरोधात्मक कार्रवाई

सोनभद्र : में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चोपन थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर 2025 को आठ व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इन सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

यह निरोधात्मक कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का यह अभियान अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई है।जिन आठ व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें सलीम (पुत्र अली मोहम्मद, 27 वर्ष, माकरुण्डी गुरमा), रिंकू (पुत्र लक्ष्मी, 37 वर्ष, माकरुण्डी गुरमा), चंद्रभान (पुत्र कमला प्रसाद, 28 वर्ष, पनारी टोला), कमला (पुत्र राजनारायण, 55 वर्ष, पनारी टोला सलाईबनवा), शिवकुमार भारती (पुत्र बैजू, 25 वर्ष, कोटा टोला मझौली), धीरज शर्मा (पुत्र शिव प्रसाद शर्मा, 19 वर्ष, कुरहुल), मुराहु शर्मा (पुत्र मुन्ना शर्मा, 24 वर्ष, कुरहुल) और सुरेंद्र उर्फ रिंकू (पुत्र भरत लाल, 35 वर्ष, ग्राम वर्दिया) शामिल हैं

सभी चोपन थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र पांडे (चौकी प्रभारी गुरमा), उपनिरीक्षक रामफेर यादव, उपनिरीक्षक शिवानंद राय, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र यादव (चौकी गुरमा) और कांस्टेबल बृजेश कनौजिया (चौकी गुरमा) शामिल थे।

ये भी पढ़िए