प्रकृति संरक्षण व मानव सेवा के लिए समर्पित : संत निरंकारी मिशन
भोपाल : संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना व मानव कल्याण का संकल्प साकार करने सतगुरु सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सानिध्य में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना का तृतीय चरण 23 फरवरी को भोपाल की जोन 24 ए एवम सभी ब्रांचों द्वारा रविवार को भोपाल जोन के ज़ोनल इंचार्ज महात्मा अशोक जुनेजा ,क्षेत्रीय संचालक महात्मा अखिलेश यादव , शिक्षक महात्मा मनोज इसरानी , महात्मा त्रिलोक पाठक एवं सेवादल की संचालिका बहन सुरजीत कौर ,अनीता ओड़, SNCF प्रभारी महात्मा पुरूषोतम मुलानी,महात्मा मुकेश लाहोत आदि की उपस्थित में प्रातः 7 बजे से खटलापुरा मंदिर से करिश्मा पार्क छोटा तालाब के किनारे,बैरागढ़ ब्रांच द्वारा झूलेलाल विर्सजन घाट के सामने गुलाब उद्यान के तालाब किनारे, घाटों पार्कों की सफाई सैकड़ों निरंकारी स्वयं सेवक, सेविकाओं द्वारा स्वप्रेरित होकर स्वअनुशासन से की गयी। सुशील कुमार जैन ने बताया कि सफाई अभियान सभी आयु के भाई बहनों जिसमें 3 वर्ष के बालक सेवक से लेकर 80 साल के वृद्ध सेवादार द्वारा तालाब के घाटों एवं पार्कों की सफाई मिलकर की गयी,एक बहन ने पूरे पार्क की रेलिंग साफ कर अपनी सेवा दी।

संत निरंकारी मिशन जहां सेवक सेवा, सासंगत, सुमिरन को परमात्मा प्राप्ति का मार्ग माना है, जहां सभी मिशन सेवक एक दूसरे को संत, महात्मा, महापुरुष कहकर संबोधित करते हैं, सभी में परमात्मा विराजमान है ऐसा मानकर सभी छोटे, बड़े ,भाई बहन एक दूसरे से मिलते समय सादर वंदन कर उनमें भी परमात्मा का दर्शन करते हैं, जहां संपूर्ण भू धरा को अखण्ड मान अपना परिवार मान लिया है, जिसके अंतर्गत समस्त मानव जाति के कल्याण लिए समय-समय पर रक्तदान, वृक्षारोपण, पर्यावरण, जल संरक्षण एवं संवर्धन आदि के लिए निरंतर सेवा भाव के साथ परोपकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता है ,सम्पूर्ण देश के हर प्रदेश हर जिले में संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव कल्याण एवम उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य देश के सभी नागरिकों को निस्वार्थ भाव से मानव व प्रकृति की सेवा के लिए निरन्तर प्रेरित करते हैं।ज्ञात हो कि संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह महाराज की प्रेरक शिक्षाओं को आत्मसात कर 2023 में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया है।

