सीएमओ सोनभद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे वार्ड में मरीजों एवं सरकार द्वारा प्रदत्त जन सुविधाओं का जाना हाल

(जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी) दुद्धी सोनभद्र : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद सोनभद्र डाक्टर रमेश कुमार मिश्रा का प्रथम आगमन हुआ । अस्पताल के सभागार में आशा ,एनम , जीएनएम एवं चिकित्सकों के बीच दोपहर आगमन के उपरांत बैठक लिया। जिसमें 2 माह का आशाओं का वेतन भुगतान का लम्बित मामले का त्वरित निवारण किया। साथ ही सरकार एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे । विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी हकीकत स्टाफ से जाना और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। तत्पश्चात ब्लड बैंक पहुंचकर थैलेसीमिया कैंसर सिकल सेल एनीमिया और प्रसव के लिए मरीजों के प्रदान किए जाने वाले ब्लड के उपलब्धता की पड़ताल ब्लड बैंक अधिकारी से की । सी एच सी में आवश्यकताओं के सापेक्ष बल्ड की कमी के मद्देनजर जल्द ही ब्लड डोनेशन कैंप बड़े पैमाने पर लगाए जाने की बात कही । तदुपरांत वार्ड का निरीक्षण करने पहुँचे जहाँ मरीजों से सीधा संवाद कर वस्तु स्थिति को जाना । मीडिया को विभिन्न प्रश्नों के उत्तर के बयान में कहा कि अस्पताल के छत से पानी टपकने को गंभीरता पूर्वक त्वरित ठीक कराने व बड़े पैमाने पर जर्जर स्थिति के मद्देनजर एस्टीमेट बनवाकर टेंडर द्वारा काम कराने की बात कहीं। महिला चिकित्सक की अनुपलब्धता पर जल्द सी एच सी को महिला चिकित्सक की विभाग से वार्ता कर तैनाती की बात कही । फर्जी सील संचालित अस्पताल के संचालक पर सख्त कार्रवाई की बात कहीं। एक सफाई कर्मचारी के भरोसे चल रहे अस्पताल पर जल्द अतिरिक्त सफाई कर्मचारी के तैनाती की बात कहीं। इस मौके पर डॉक्टर विनोद सिंह , डॉo वरुणा निधि , बी पी एम संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए