मीरजापुर जीआरपी पुलिस के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य दस हजार रुपए के इनामिया को किया गया गिरफ्तार

मीरजापुर : जीआरपी पुलिस के द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे राहुल राज, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज अभिषेक यादव, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज श्रीमती सुनीता सिंह, के द्वारा रेलवे स्टेशनो, सर्कुलेटिंग एरिया एवं ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं पूर्व में घटित चोरी की घटनाओ का अनावरण करने तथा अपराधियो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी मीरजापुर के निर्देशन मे उ०नि० रमेश चन्द्र उ०नि० दिनेश कुमार प्रभारी चौकी जीआरपी चोपन, हे०का० अजय कुमार, हे०का० जितेन्द्र कुमार व हे0का0 नरेन्द्र कुमार थाना जीआरपी मिर्जापुर तथा सर्विलांस टीम अनुभाग प्रयागराज के सहयोग के द्वारा दिनांक 05. सितंबर .24 को समय 13.40 बजे रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन मिर्जापुर रे०स्टे० मिर्जापुर के प्लेटफार्म नं0-02/3 से बहद थाना जीआरपी मिर्जापुर चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र चन्दर सिंह निवासी कनोह थाना अग्रोहा जिला हिसार (हरियाणा) उम्र 36 वर्ष जो पूर्व से फरार चल रहा था तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय द्वारा दिनाक 27. अप्रैल .2019 को 10,000/ हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था, गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- मुकेश कुमार पुत्र घन्दर सिंह निवासी कनोड थाना अग्रोहा जिला हिसारे (हरियाणा) उम्र 36 वर्ष आपराधिक इतिहास -मु0अ0स0-933/16 धारा 380,411 भादवि थाना जीआरपी मिर्जापुर- मु0अ0सं0-135/18 धारा 174ए भादवि थाना जीआरपी मीरजापुर। गिरफ्तार करने वाली टीम। एक . उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र थाना जीआरपी मिर्जापुर। दो . उ०नि० दिनेश कुमार प्रभारी चौकी जीआरपी चोपन। तीन . हे0का0 अजय कुमार थाना जीआरपी मिर्जापुर। चार . हे0का0 जितेन्द्र कुमार थाना जीआरपी मिर्जापुर। पांच . हे0का0 नरेन्द्र कुमार थाना जीआरपी मिर्जापुर। छः . सर्विलांस टीम अनुभाग- प्रयागराज।

ये भी पढ़िए