जिलाधिकारी चंदौली के अध्यक्षता में संपन्न हुआ नौगढ़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस। 105 प्रार्थना पत्रों में आठ का मौके पर हुआ निस्तारण

(मदन मोहन)चंदौली : जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार नौगढ़ में किया गया। जिसमें 105 फरियादियों ने अपनी फरियाद लगाई आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया इन प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी महोदय निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन की पैमाईश, दाखिल खारिज, अवैध कब्जा, नाली के अतिक्रमण को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं।

उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख कर निस्तारण करें।
संबंधित को जिलाधिकारी ने समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। प्रार्थना पत्र में विशेष समस्याएं स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी डॉक्टरों की अनुपस्थिति ब्लास्टिंग कप में अनियमित चकबंदी संबंधित समस्याएं वन विभाग में वन अतिक्रमण संबंधित शिकायत तथा ग्राम पंचायत चिकनी के औरवाटांड़ में आजादी के बाद से आज तक विद्युतीकरण नहीं हुआ इस संबंध में भी प्रार्थना पत्र प्रधान के माध्यम से पड़ा और पंचायत भवन बंद रहने की स्थिति में तथा क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या से परेशान लोगों के संबंध में भी प्रार्थना पत्र पड़ा साथ ही पंप कैनाल का संचालन सही तरीके से ना होना इस संबंध में भी शिकायत की गई तथा अन्य कई समस्याएं भी सामने आए उक्त सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय अवधि के अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित करें

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला  पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी, सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए