बी0एल0ओ0 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करते हुए राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्ति किये गये बी0एल0ए0 के साथ मतदान स्थल पर की गयी बैठक

09 दिसम्बर,2025 को होने वाली बी0एल0ओ की बैठक में समस्त बी0एल0ए0 करेंगें प्रतिभाग

बी0एल0ओ0 अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट सूची बनाकर, उक्त सूचियों को सम्बन्धित बी0एल0ए0 का हस्ताक्षर कर, करायेंगे अवगत-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचना अधिकारी

सोनभद्र : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचना अधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 नवरी,2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम गतिमान है। 04 नवम्बर,2025 से 11 दिसम्बर,2025 तक बी0एल0ओ0 को मतदाताओं को घर-घर जाकर के गणना प्रपत्रों के वितरण, एकत्रीकरण एवं उनके डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। उन्होंने बताया कि  पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्त बी0एल0ओ0 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करते हुए सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्ति किये गये बी0एल0ए0 के साथ मतदान स्थल आज बैठक की गयी। आज सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों के बी0एल0ए0 एवं बी0एल0ओ0 की बैठक की कार्यवाही सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों के बी0एल0ए0 द्वारा बूथों पर उपस्थित होकर बी0एल0ओ0 का सहयोग प्रदान किया गया।
  उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों से अनुरोध किया है कि 09 दिसम्बर,2025 को होने वाली बी0एल0ओ की बैठक में समस्त बी0एल0ए0 प्रतिभाग करें तथा बी0एल0ओ0 निर्धारित प्रारूप पर कार्यवृत्त तैयार करते हुए अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट सूची बनाकर, उक्त सूचियों को सम्बन्धित बी0एल0ए0 को दिखाते हुए बी0एल0ए0 के हस्ताक्षर भी प्राप्त करेंगे तथा बी0एल0ओ0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगे जाने पर बी0एल0ओ0 एप पर अपलोड कर देंगेे।

ये भी पढ़िए