भाभी की हत्या का आरोपी चचरे देवर करोड़पति यादव गिरफ्तार, भेजा जेल

सोनभद्र : अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी टोला बैरपान में भाभी की हत्या के आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वादी मुकदमा रविशंकर यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी कुलडोमरी टोला बैरपान थाना अनपरा जनपद सोनभद्र द्वारा थाना अनपरा पर आकर तहरीर दिया गया कि उसके चचरे भाई द्वारा उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी गयी है उक्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0- 141/2024 धारा 103(1) BNS के पंजीकृत किया गया।

उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गये उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के के निकट पर्वेक्षेण में अनपरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 141/2024 धारा 103(1)BNS के पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व आला कतल की बरामदगी अनपरा पुलिस टीम के द्वारा कठिन परिश्रम व हिकमत अमली के साथ अभियुक्त करोड़पति यादव पुत्र रामअधार यादव निवासी कुलडोमरी टोला बैरपान थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 38 वर्ष को उसके घर से मय आला कतल कुलहाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया तथा आला कतल को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 पंकज पाण्डेय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, उ0नि0 सचितानन्द दास, का0 अजय कुमार वर्मा, का0 प्रवेश सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़िए