साइबर क्राइम पुलिस थाना ने वापस कराये 96517 रुपये

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर टीम के द्वारा आवेदक रवि कुमार चौरसिया पुत्र शंकर प्रसाद चौरसिया निवासी दर्जी रोड मेन मार्केट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रांड कर के धनराशि को ट्रांसफर करा लिया गया था। जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से पत्राचार करके फ्राड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया एवं मा0 न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कर सम्बन्धित बैंक से पत्राचार के क्रम में फ्राड हुई धनराशि में से 96517/- रुपये को आवेदक के मूल खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी, कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

ये भी पढ़िए