नवरात्री के पहले दिन से क्षेत्र के विभिन्न मन्दिरो पर दर्शन पुजन शुरु

शशिचौबे (सोनभद्र) डाला ।शारदीय नवरात्र के अवसर पर डाला के विभिन्न मंदिरों में नवरात्रि के पहले दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है वहीं मंदिर प्रशासन व सोनभद्र प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर प्रत्येक मन्दिरो पर व्यवस्था की गयी है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन डाला परिक्षेत्र के अचलेश्वर महादेव ,काली माता मन्दिर,शीतला माता मन्दिर डाला बाजार,दुर्गा मन्दिर बारी,काली माता नौटोलिया,गुरमुरा, वैष्णो मन्दिर डाला के मन्दिरो पर क्षेत्र भक्तो का माता के दर्शन पुजन के लिए पहुचना सुबह से हि शुरु हो गया था। वही वैष्णो मन्दिर बारी मे प्रत्येक वर्ष कि भाती इस वर्ष भी सोन तट से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली।

मां के जयकारों के साथ निकली यात्रा सोन तट से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों चोपन से डाला बारी वैष्णो मंदिर पहुंची।शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. नौ दिनों तक चलने वाला ये महापर्व देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा होती है. इस दौरान उपवास, देवी के मंत्रों का जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की भी परंपरा है. नवरात्रि के पावन दिनों में हर घर में विशेष रूप से कलश स्थापना, अखंड ज्योति और कन्या पूजन,भण्डारे जैसी धार्मिक क्रियाएं की जाती हैं।

ये भी पढ़िए